Powered By Blogger

Tuesday, January 22, 2008

युवा राष्ट्र की अमूल्य धरोहर : देवासी

Marwar News!
भीनमाल। निकटवर्ती वणधर गांव में नेहरू युवा मंडल की ओर से वार्षिक उत्सव समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रतन देवासी ने कहा इसका सरंक्षण मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण हर स्तर पर आवश्यक है। देवासी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ही सर्वप्रथम राष्ट्र में युवकों की भूमिका पर ध्यान देकर उन्हें आगे लाने के लिए प्रोत्साहित किया था। आज समूचे विश्व में भारत के युवकों को सूचना व तकनिक विज्ञान में गहरी पैठ है। इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ से अतिथियों का युवा मंडल के अध्यक्ष रमेश कुमार सचिव राजूराम, विमल विश्रोई व गणपसिंह ने माल्यर्पण कर स्वागत किया। जिला युवा समंवयक अजीज डिप्टी ने नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाउपप्रमुख हड़मतसिंह भोमिया एवं विशिष्ट अतिथि युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष परसराम ढाका व पूर्व सरपंच नारायणसिंह व बलवंतसिंह ने भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गा्रमीणजनों ने भाग लेकर नेहरू युवा मंडल के गतिविधियों का लाभ लिया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार सर्जनसिंह राठौड़ ने किया।

Saturday, January 12, 2008

युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित

जालोर। जिला युवा कांग्रेस की बैठक शुक्रवार को यहां राजीव गांधी भवन में आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के पुनर्गठन को लेकर युवा कार्यकर्ताओं से परिचय लिया गया। इस दौरान पदाधिकारीयों ने पार्टी के प्रति लग्न और निष्ठा से कार्य करने वाले कार्यकर्ता को कार्यकारिणी में वरीयता देने की बात कही। बैठक में गत ६ जनवरी को आहोर युवा कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मारपीट की निंदा की गई। इस दौरान सदस्यता अभियान के शेष फॉर्म शीघ्र जमा करवाने के निर्देश दिए गए। इस मौके प्रदेश महासचिव दिनेश बोहरा, जिलाध्यक्ष परसराम ढाका, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्रसिंह कुंपावत, जिला महामंत्री कुंदन सुथार, जालोर ब्लॉक अध्यक्ष पंडित ललित ठाकुर, विरेंद्र जोशी, पुनमाराम सांखला, रमेश नारवणा, आसुराम पंवार, अनिल जैन, ईश्वरसिंह सोलंकी, विक्रमसिंह पांडगरा, भूपेंद्र नारवणा और हरीश पुरोहित समेत कई कार्यकर्ता मौजुद

शास्त्री की पूण्यतिथि मनाई

Marwar News!
रानीवाड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्थानीय राजीव गांधी में स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की पूण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई। इस मौके पर कांग्रेसियों ने शास्त्री के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया इस अवसर पर पूर्व सांसद पारसाराम मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष सोहनसिंह देवड़ा, जिला महामंत्री शाहजाद अली सैयद, जिला सचिव ईश्वर मेहता, सुरेंद्र दवे, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती शांति परमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवाराम सांखला, सेवादल अध्यक्ष सवाराम पटेल, युवा अध्यक्ष परसराम ढाका, जितेंद्र कसाना, असलम खांन खोखर, रमेश सोलंकी, योगेंद्रसिंह, ओमप्रकाश मेघवंशी,विरेंद्र जोशी, हनुमानसिंह परमार, सिद्धार्थ गहलोत व तेजसिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।