Powered By Blogger

Tuesday, January 22, 2008

युवा राष्ट्र की अमूल्य धरोहर : देवासी

Marwar News!
भीनमाल। निकटवर्ती वणधर गांव में नेहरू युवा मंडल की ओर से वार्षिक उत्सव समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रतन देवासी ने कहा इसका सरंक्षण मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण हर स्तर पर आवश्यक है। देवासी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ही सर्वप्रथम राष्ट्र में युवकों की भूमिका पर ध्यान देकर उन्हें आगे लाने के लिए प्रोत्साहित किया था। आज समूचे विश्व में भारत के युवकों को सूचना व तकनिक विज्ञान में गहरी पैठ है। इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ से अतिथियों का युवा मंडल के अध्यक्ष रमेश कुमार सचिव राजूराम, विमल विश्रोई व गणपसिंह ने माल्यर्पण कर स्वागत किया। जिला युवा समंवयक अजीज डिप्टी ने नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाउपप्रमुख हड़मतसिंह भोमिया एवं विशिष्ट अतिथि युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष परसराम ढाका व पूर्व सरपंच नारायणसिंह व बलवंतसिंह ने भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गा्रमीणजनों ने भाग लेकर नेहरू युवा मंडल के गतिविधियों का लाभ लिया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार सर्जनसिंह राठौड़ ने किया।

No comments: