जसवंतपुरा। जिला युवक कांग्रेस कमेटी की बैठक में जसवंतपुरा ब्लॉक की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। ब्लॉक युवाध्यक्ष मुपाराम रांगी ने बताया कि कार्यकारिणी मे वगताराम राव गोविंद सोनी जुजासिंह गोलाणा भोलाराम देवासी ओर अभाराम चौधरी ने उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। महासचिव पद पर रतन पुरोहित प्रभाराम देवासी बीठन कांतिलाल लूर जवानाराम सरगरा गिरधारी प्रजापत रामसीन, दिनेश पावटी, मनजीराम भील, अमरसिह पुरोहित लालसिंह थूर, करताराम पावली योगेश अग्रवाल, नजीर खां सेरणां को नियुक्त किया गया है। इसी तरह गोपाल बीठन को सचिव हकमाराम बंजारा को कोषाध्यक्ष देवासी, रामकिशन विश्नोई, भागीरथ विश्रोई, विजय सोनी , महेंद्रसिह, सोहनराज देवासी, भीखाराम भील गोपाल और जयपाल मेघवाल को सदस्य नियुक्त किया है। वहीं सेवाराम परमार, मोहम्मद हनीफ, जितेंद्र पुरोहित, जितेंद्रसिह, वरदराम मेघवाल, शेरसिंह, खीमाराम , राजु सरगरा, शोमदान रमेश परमार और पाबूराम देवासी को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया।
No comments:
Post a Comment