भीनमाल, 12 जुलाई। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान के प्रभारी अब्बदुल हनान ने कहा कि देश की, देश के किसान की तरक्की के लिए परमाणु समझौता आवश्यक है, इसलिए हम सह समझौता अवश्य करेंगे। भीनमाल के शिवराज स्टेडियम में शनिवार की शाम को आयोजित युवा कांग्रेस के जिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए हनान ने यह बात कही। कहा कि कांग्रेस का पहला धर्म देश की तरक्की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बिना राजनैतिक भेदभाव किए बगैर उन प्रदेशों में भी रोजगार गारंटी योजना लागू की जहां सरकारें कांग्रेस की नहीं हे। मगर कांग्रेस यह जानती है, सरकार भले ही उसकी न हो मगर वहां की जनता, किसान तो कांग्रेस का है। भाजपा ने तो रोजगार मुहैया कराने का वादा पूरा नहीं किया मगर कांग्रेस सरकार ने अपना वादा पूरा किया हे। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नीरज डांगी ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस के फर्क पहचाने। भाजपा धर्म व जातिवाद के नाम पर सत्ता हड़पना चाहती है मगर अब जनता उसके बहकावे में नहीं आएगी। युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रतन देवासी ने कहा कि जिले की कांग्रेस संगठित हे तथा पांचों सीटों पर कांग्रेस का परचम लेहराएगा। कहा कि नेता कार्यकत्र्ताओं की ऋणी है। भीनमाल विधायक व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. समरजीत सिंह ने हाथ के चिह्न पर बटन दबाने का आह्वान किया तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जनता को जानकारी देने की बात कही। कहा युवा ही पार्टी का मुख्य आधार है। तमिलनाडू के युवा कांग्रेस महासचिव मोहन कुमार विश्रोई सेडिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच वर्षो में 25 बार किसानों पर गोलियां चलाई है। कहा कि राहुल गांधी आम आदमी के लिए संघर्ष कर रहे है। प्रदेश युवा कांग्रेस के महामंत्री शांतिलाल लिम्बा, कांग्रेस के 'आम आदमी का सिपाही अभियान के संभाग प्रभारी उम्मेदसिंह तंवर, कांग्रेस प्रदेश सचिव पुखराज पाराशर, पूर्व विधायक हीरालाल विश्रोई, पूर्व पालिका अध्यक्ष गुमानमल परमार, बाघसिंह पूनक, पूर्व प्रधान देराम विश्रोई, जिला पर्यवेक्षक डायाभाई पटेल, रानीवाडा संगठन मंत्री ताराचंद जोशी, जिला उपाध्यक्ष शकूर खां चौहान, पूर्व सरपंच रेखाराम पुरोहित ने भी विचार व्यक्त किए। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष परसराम ढाका ने स्वागत भाषण दिया। संचालन जिला समन्वयक योगेन्द्रसिंह ने संचालन किया। नगर अध्यक्ष दिनेश बंजारा, शकूर खां नांदिया, कांग्रेस जिला महामंत्री वरदाराम मेघवाल, रामलाल मेघवाल, युवा महामंत्री पुखराज माली, कानाराम पटेल, ललकारसिंह राणावत, युसुफ मोयल, भवानी सिंह, भरत शर्मा पूरण, मफाराम पुरोहित सहित जिलेभर से कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता मौजुद रहे। सिरोही जिले से भी कांग्रेस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
Plane Crash: उड़ान भरते ही दोनों इंजन क्यों हुए बंद? Air India के Boeing
787 क्रैश में चौंकाने वाले 12 खुला... - News18 Hindi
-
1. Plane Crash: उड़ान भरते ही दोनों इंजन क्यों हुए बंद? Air India के
Boeing 787 क्रैश में चौंकाने वाले 12 खुला... News18 Hindi
2. टेकऑफ के तु...
4 hours ago
No comments:
Post a Comment