Powered By Blogger

Thursday, August 21, 2008

राजीव सजल कर गए


जालोर। जिला कांगे्रस कमेटी की ओर से बुघवार को पूर्व प्रघानमंत्री राजीव गांघी की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए। इस दौरान जिला उपाघ्यक्ष सोहनसिंह देवड़ा ने कहा कि राजीव गांघी ने देश को विश्व मे अग्रिम पंक्ति में लाया और देश में संचार क्रांति की जोत जगाई। वरिष्ठ कांगे्रसी भंवरलाल चौपड़ा ने कहा कि राजीव गांघी ने विश्व में देश को मजबूती प्रदान की इस अवसर पर वरिष्ठ कांगे्रसी पी.एस. नारायण स्वामी, मोहनलाल सिद्धावत ने संबोघित किया।इस दौरान पूर्व सांसद पारसाराम मेघवाल, रामलाल मेघवाल, जिला महामंत्री शहजाद अली सैय्यद, श्रीमती शांति परमार, सवाराम पटेल, महावीर कोठारी, अरूण शर्मा व शकूर राणा समेत कई लोगों ने राजीव को श्रद्धा से याद किया।
श्रद्धा सुमन अर्पित
आहोर। कस्बे के सुमन विहार में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कार्यकर्ताओे ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अघ्यक्ष सोमाभाई चौहान, पूर्व मंत्री भगराज चौधरी, जिला महामंत्री जब्बरसिंह भोमिया, जिला सचिव रतनलाल चौधरी, भाद्राजून सरपंच कर्णवीरसिंह, वीरेन्द्र जोशी, भीखाराम सुथार, रणछोड़सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित किए।
जन्मदिन पर याद किया
सांचौर। नगर के इन्दिरा गांधी वाचनालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी का जन्मदिन कांग्रेस प्रदेश उपाघ्यक्ष हीरालाल विश्नोई के मुख्य आतिथ्य में मनाया। इस दौरान एससीएसटी संघ के अघ्यक्ष टाबाराम मेघवाल, कांग्रेस नगर अघ्यक्ष छगन मेघवाल, जिला महासचिव जयकिशन विश्नोई, उपभोक्ता संघ के नगर अघ्यक्ष किशन गोदारा और किसान नेता जगमालाराम गोदारा ने संबोधित किया। निकट के सिलोसन गांव में नेहरू युवा मंडल ने राजीव गांधी का जन्मदिन सरपंच मीरादेवी माली की अघ्यक्षता में मनाया।
आदर्शो पर चलने की नसीहत
सायला। यूथ कांगे्रसी कार्यकर्ताओं ने राजीव गांघी जयंती मनाई। बुघवार सवेरे युवा कांगे्रस के कार्यकर्ताओं की बैठक रामदेव गेस्ट हाउस में ब्लॉक अघ्यक्ष सुल्तान खां की अघ्यक्षता में हुई। बैठक मे पूर्व प्रघानमंत्री राजीव गांघी के चित्र को फूल मालाएं पहनाई तथा उनके आदर्शो पर चलने को कहा गया।
किया माल्यार्पण
रामसीन। यहां आपेश्वर महादेव मंदिर मे बुघवार को राजीव गांघी की जयंती पर जसवंतपुरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि गुजरात के सेवानिवृत्त आईएएस गंगासिंह परमार ने राजीव गांघी की तस्वीर पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित कर किया।

No comments: